कलयुगी बेटों ने चार दिन से बुजुर्ग मां-बाप को नहीं दिया था खाना ,भूख से तड़पते बेबस मां-बाप ने गंगा में लगा दी छलांग, पत्नी लापता, पति को बचाया..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पटना में दिल दहलाने वाली घटना: भूख से तड़पे मां-बाप ने गंगा में लगाई छलांग

सनसनीखेज घटना ने हिलाया पटना

पटना के अलखनाथ घाट पर रविवार की सुबह एक ऐसी घटना घटी, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। भूख और बेटों की प्रताड़ना से तंग आकर एक बुजुर्ग दंपति ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग धीरज चौधरी को तो बचा लिया, लेकिन उनकी पत्नी मानती देवी तेज धारा में बह गईं और अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन वे कुछ नहीं कर सके।

बेटों ने नहीं दिया खाना

जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के भानु बीघा गांव के रहने वाले धीरज चौधरी और उनकी पत्नी मानती देवी ने यह आत्मघाती कदम अपने दो बेटों की बेरुखी के कारण उठाया। धीरज ने बताया कि उनके बेटों ने पूर्वजों की जमीन बेच दी और उन्हें खाने तक के लिए कुछ नहीं दिया। पिछले चार दिनों से दंपति को अन्न का एक दाना भी नसीब नहीं हुआ था। भूख और तनाव से टूटकर उन्होंने आत्महत्या का फैसला किया।                         

                              पटना के अलखनाथ घाट पर बुजुर्ग दंपति की गंगा नदी में छलांग, मां लापता             

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

अलखनाथ घाट पर गंगा नदी में स्नान कर रहे लोगों ने दंपति को छलांग लगाते देख हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत बचाव की कोशिश की और धीरज चौधरी को सुरक्षित निकाल लिया। लेकिन तेज बहाव के कारण मानती देवी को बचाना संभव नहीं हो सका। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से इस मामले की गहन जांच की मांग की है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

पुलिस और अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने धीरज चौधरी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ताकि इस दुखद घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और बेटों की इस हरकत की निंदा कर रहे हैं।यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि बुजुर्ग माता-पिता के साथ ऐसा व्यवहार कितना अमानवीय है। 

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


.भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK