नाबालिग गर्लफ्रेंड की फिजिकल रिलेशन के दौरान अत्यधिक ब्लीडिंग से मौत , बॉयफ्रेंड गिरफ्तार , दोनों की 10 दिन पहले रेलवे स्टेशन पर हुई थी जान-पहचान..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पटना में दिल दहलाने वाली घटना! नाबालिग गर्लफ्रेंड की फिजिकल रिलेशन के दौरान मौत

पटना में एक ऐसी घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया है, शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की की फिजिकल रिलेशन के दौरान अत्यधिक ब्लीडिंग से मौत हो गई। यह मामला शनिवार को सामने आया। आरोपी लड़का और उसकी गर्लफ्रेंड, दोनों ही नाबालिग हैं। इस घटना ने स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जहानाबाद की रहने वाली लड़की को 17 साल का नाबालिग लड़का पटना लेकर आया था। दोनों की मुलाकात 10 दिन पहले जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर हुई थी। वहां से नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और दोनों में बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। गुरुवार को दोनों ने मिलने और फिजिकल रिलेशन बनाने का प्लान बनाया। लड़के ने लड़की को जहानाबाद से पटना बुलाया और अपने दोस्त के रूम पर ले गया।                            

     
पटना में नाबालिग लड़की की फिजिकल रिलेशन के दौरान ब्लीडिंग से मौत

पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया में लड़का लड़की को अपने दोस्त के घर ले गया। वहां फिजिकल रिलेशन के दौरान लड़की को अचानक तेज ब्लीडिंग शुरू हो गई। लड़के ने उसे तुरंत एक प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे PMCH रेफर कर दिया। PMCH पहुंचने से पहले ही लड़की की मौत हो चुकी थी। शनिवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए PMCH लाया गया।

लड़की के दादा ने बताया कि लड़की ने सुबह 8 बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपने पिता के पास जा रही है, जो एक बढ़ई मिस्त्री हैं। लड़की ने 5वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी और फिर स्कूल छोड़ दिया था। दादा को न तो लड़के के बारे में कोई जानकारी थी और न ही यह पता था कि वह पटना कैसे पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन PMCH पहुंचे और गमगीन माहौल में शव को देखकर रो पड़े।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया। इसके साथ ही, रूम उपलब्ध कराने वाले दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। जक्कनपुर थाने के प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि रेप के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोस्त के घर पर रेड भी की और घटनास्थल का जायजा लिया। नाबालिग लड़के को किशोर न्याय परिषद भेजा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ऐसी घटनाएं समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी हैं। नाबालिगों के बीच बढ़ती ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता और सख्ती दोनों जरूरी हैं। 

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK