भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर: योजनाओं की समीक्षा में जुटी BJP, पीएम मोदी ऑनलाइन जुड़े
नया रायपुर सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक शुरू हो चुकी है।
बैठक की सबसे अहम बात यह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं ऑनलाइन माध्यम से इससे जुड़े।
🔸 बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और अन्य कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं।
बैठक का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे:
– उज्ज्वला योजना
– आयुष्मान भारत
– प्रधानमंत्री आवास योजना
– स्वच्छ भारत मिशन
– पीएम किसान सम्मान निधि
– अमृत मिशन
...इनके क्रियान्वयन की स्थिति पर फीडबैक लेना है।
प्रधानमंत्री मोदी सीधे नेताओं से संवाद कर यह जानना चाह रहे हैं कि इन योजनाओं का लाभ प्रदेश की आम जनता तक कितना पहुंचा है, और किन स्तरों पर सुधार की आवश्यकता है।

भिलाई: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
दूसरी ओर, दुर्ग ज़िले के भिलाई में माहौल गर्मा गया, जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया।
🔸 ED का पुतला फूंककर विरोध जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दबाव में प्रवर्तन निदेशालय (ED) विपक्ष की आवाज़ दबाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि —
"कभी देवेंद्र यादव के जन्मदिन पर ED भेजते हैं, तो कभी भूपेश बघेल के। अब चेतन्य बघेल के जन्मदिन पर उनके घर ED आती है।"
युवाओं ने साफ कहा कि भाजपा बदलापुर की राजनीति कर रही है, लेकिन ये सिर्फ विपक्ष की नहीं, जनता की आवाज़ है।
🔹 स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि ED का दुरुपयोग नहीं रुका, तो मुख्यमंत्री व गृह मंत्री के निवास का घेराव किया जाएगा।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



