भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मैनपुरी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां पुलिस की एक मामूली सी गलती ने एक युवक की पूरी जिंदगी बर्बाद कर दी।
यूपी ,रामवीर सिंह की जगह एक अक्षर की गलती से उनके भाई राजवीर सिंह का नाम FIR में दर्ज हो गया। इसके चलते राजवीर को न केवल गिरफ्तार होना पड़ा, बल्कि 22 दिन जेल की सजा भी काटनी पड़ी।
यह घटना 2008 की है, जब शहर के तत्कालीन इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने गैंगस्टर एक्ट के तहत राजवीर सिंह, मनोज यादव, प्रवेश यादव और भोला के खिलाफ केस दर्ज कराया। लेकिन पुलिस की गलती की वजह से जो आपराधिक रिकॉर्ड रामवीर के खिलाफ था, वह गलती से राजवीर के नाम दर्ज हो गया।

इसके बाद दन्नाहार थाना के उप निरीक्षक शिवसागर दीक्षित ने राजवीर को गिरोहबंद अपराध में गिरफ्तार कर लिया। राजवीर ने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए 17 साल तक कोर्ट के चक्कर लगाए और करीब 300 बार सुनवाई के लिए कोर्ट जाना पड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पूरे वक्त राजवीर ने बिना किसी अपराध के जेल में समय बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
आखिरकार, कोर्ट ने राजवीर को बरी कर दिया और पुलिसकर्मियों की गलती भी सामने आई। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, विवेचक शिवसागर दीक्षित और SI राधेश्याम को तलब किया गया और उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी हुए।इस पूरी कहानी ने इलाके में भारी नाराज़गी और प्रशासन से न्याय की उम्मीद जगाई है।
राजवीर की जिंदगी के 17 साल न्याय की लड़ाई में निकल गए, लेकिन अब उन्हें सच्चाई की जीत मिली है। हमें उम्मीद है कि ऐसी गलतियां दोबारा नहीं होंगी।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



