रायपुर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा : गर्लफ्रेंड लिए दोस्तों ने दोस्त को मार डाला, खदान में मिली बोरी में लाश, आरोपी गिरफ्तार..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में दोस्ती के रिश्ते पर लड़की का चक्कर भारी पड़ गया। महज़ एक लड़की के विवाद में दो दोस्तों ने अपने ही बचपन के दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना राखी थाना क्षेत्र की है, जहां बेंद्री गांव के पास पत्थर खदान में पानी की डबरी में एक बोरी तैरती मिली। लोगों ने जब बोरी के बाहर पैर निकला देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

लाश खदान में तैरती मिली, सिर और गले पर गहरे घाव

24 जुलाई की शाम जब FSL और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि शव 3 से 4 दिन पुराना है। लाश बुरी तरह सड़ चुकी थी और सिर व गले पर गहरे घाव थे।   

                                                       रायपुर खदान में बोरी से मिली युवक की लाश – हत्या के बाद शव को पत्थरों के साथ डबरी में फेंका                     

मृतक की पहचान दिनेश मानिकपुरी के रूप में हुई

पुलिस जांच में मृतक की पहचान दिनेश मानिकपुरी (20), निवासी कायाबांधा के रूप में हुई। दिनेश के घर और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि उसे आखिरी बार दो दोस्तों साहेब दास मानिकपुरी (19) और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा (25) के साथ देखा गया था।

🚨 दोनों आरोपी पकड़े गए, सख्त पूछताछ में किया जुर्म कबूल

शक के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पहले तो वो गुमराह करते रहे, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ हुई, तो दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली।

🍻 खदान के पास शराब पीते वक्त हुआ झगड़ा

24 जुलाई को दोनों आरोपी दिनेश को घर से बुलाकर स्कूटी पर खदान के पास ले गए। तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान गांव की एक लड़की को लेकर बहस हो गई। गुस्से में आकर साहेब और सोहन ने दिनेश के गले और पेट में चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

शव को पहचान से बचाने कुचला गया चेहरा, फिर बोरी में भरकर डबरी में फेंका

हत्या के बाद आरोपियों ने दिनेश के चेहरे और सिर को पत्थर से कुचल दिया ताकि कोई पहचान न सके। फिर बोरी में शव को भर, उसमें पत्थर डाले और खदान की डबरी में फेंक दिया।

स्कूटी और मोबाइल भी जब्त, हत्या और सबूत छिपाने का केस दर्ज

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी और मोबाइल भी जब्त कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

रायपुर में बढ़ रहे मर्डर केस, 7 दिन में 6 हत्याएं

रायपुर में जनवरी 2025 से अब तक 30 हत्या के मामले सामने आ चुके हैं। सिर्फ पिछले 7 दिनों में 6 मर्डर हुए हैं। अधिकतर केसों में चाकू से हमले या आपसी रंजिश सामने आई है।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK