भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कमरे में बैठी युवती, 500 के नोट पर ड्रग्स! रायपुर होटल से वायरल हुआ नशे का चौंकाने वाला वीडियो
रायपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती होटल के कमरे में ड्रग्स लेती नजर आ रही है। यह वीडियो शहर के गंज थाना क्षेत्र के एक मशहूर होटल का बताया जा रहा है।
500 के नोट से बनाई कोकीन की लाइन, फिर चाट गई नशे की ज़हर
ढाई मिनट के इस वीडियो में युवती 500 रुपए के नोट पर एक सफेद पाउडर की लाइन बनाते हुए दिखाई देती है, जो संभवतः कोकीन या MDMA है। इसके बाद वह उसे चाटती है। वीडियो में वह फोन पर भी बात करती नजर आती है। पूरी घटना कमरे के बाहर से किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड की है।

होटलों में नशेड़ियों को कमरा, नियम ताक पर
इस वीडियो के सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि होटल संचालक संदिग्ध और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को कमरा दे रहे हैं, वो भी बिना किसी नियम और पहचान की जांच के। पुलिस की सख्ती के बावजूद यह खेल धड़ल्ले से चल रहा है।
MDMA: नशे का खतरनाक खेल
MDMA यानी मिथाइलीनडाइऑक्सी मेथाम्फेटामाइन एक खतरनाक और प्रतिबंधित ड्रग है। इसे 'एक्सटेसी' या 'क्रिस्टल' जैसे नामों से जाना जाता है। एक ग्राम की कीमत 15 हजार रुपए तक होती है। इसे लेने से कुछ समय के लिए तेज ऊर्जा, खुशी और बेपरवाही महसूस होती है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन जानलेवा हो सकता है।
ड्रग्स से जुड़ी दो चौंकाने वाली घटनाएं
👉 केस 1: मंदीप सिंह नामक युवक की मौत ड्रग ओवरडोज से हो गई। कारोबारी संतोष मिश्रा ने उसे अपनी कार से फेंक दिया था।
👉 केस 2: तेलीबांधा की एक महिला ने अपने बेटे की शिकायत की थी, जो ड्रग्स के लिए घरवालों को प्रताड़ित करता था। कोरियर से नशा मंगवाता था। पुलिस की कार्रवाई से सिंडिकेट का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
क्या-क्या बिक रहा रायपुर में?
रायपुर पुलिस ने 2025 से अब तक 550 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो गांजा, एमडीएमए, हेरोइन, अफीम, कफ सिरप जैसे ड्रग्स की तस्करी करते थे। इनका नेटवर्क ओडिशा, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब-हरियाणा से जुड़ा है।
कैसे बिकता है नशा रायपुर में?
होटल, पब और फार्म हाउस में प्राइवेट पार्टीज़ के नाम पर ड्रग्स बेचा जाता है। इनकी भाषा में 'केक', 'चॉकलेट' और 'जालिम' जैसे कोडवर्ड का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
🔮ड्रग्स माफिया के लिंक और सप्लाई चैन
दिल्ली का नाइजीरियन गैंग और महाराष्ट्र का जिचकर गैंग रायपुर तक ड्रग्स की सप्लाई कर रहे हैं। नाइजीरियन गैंग का सदस्य ‘भूतनाथ’ और जिचकर गैंग का ‘भाऊ’ स्थानीय पेडलर्स से जुड़ा है। रायपुर में 'चंदू' नाम का युवक इस नेटवर्क में सक्रिय है। उसके गिरोह में युवतियां भी शामिल हैं।
अपराधों में बढ़ोतरी, ड्रग्स बना वजह
प्रदेश में चाकूबाजी, लूट, हत्या और घरेलू हिंसा जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जांच में अधिकतर आरोपी नशे के आदी पाए गए हैं। एमडीएमए के दुष्प्रभावों में नींद न आना, भ्रम, व्यामोह और मानसिक असंतुलन शामिल हैं।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



