भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में पहली बार इतने अवैध बांग्लादेशियों को भेजा जाएगा वापस, रायपुर पुलिस को केंद्र की मंजूरी
रायपुर के टिकरापारा इलाके में कुछ समय पहले पकड़े गए 10 अवैध बांग्लादेशियों को अब इसी सप्ताह उनके देश वापस भेजा जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है।
BSF को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
रायपुर पुलिस इन सभी को बांग्लादेश बॉर्डर तक लेकर जाएगी और वहां पर बीएसएफ को सौंप देगी। बीएसएफ आगे उन्हें उनके घर तक पहुंचाने का काम करेगी।

ट्रेन या रोड — कैसे जाएँगे ये फैसला जल्द
सूत्रों के अनुसार, सभी बांग्लादेशियों को पहले ट्रेन से हावड़ा और फिर वहां से असम ले जाने की योजना है, जहां उन्हें बीएसएफ को सौंपा जाएगा। हालांकि सुरक्षा कारणों से बाय रोड भेजने का विकल्प भी विचार में है। अंतिम निर्णय सरकार स्तर पर लिया जाएगा।
दुर्ग, राजनांदगांव और रायगढ़ से भी होगी कार्रवाई
केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि दुर्ग, राजनांदगांव और रायगढ़ जिलों से भी अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को जल्द उनके देश वापस भेजने की तैयारी की जा रही है।
सीएसपी राजेश देवांगन की निगरानी में पूरी होगी प्रक्रिया
इस पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश देवांगन को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में एक टीम अवैध रहवासियों को लेकर पश्चिम बंगाल या असम बॉर्डर तक जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- 11 महीने के मासूम को अकेला छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मां की ममता को तरसा बच्चा, भूखा-प्यासा बिलखता रहा…तोड़ा दम..
विज्ञापन
जिन पर केस दर्ज हैं, उन्हें बाद में भेजा जाएगा
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन बांग्लादेशियों के खिलाफ केस दर्ज हैं, उन्हें फिलहाल नहीं भेजा जाएगा। कोर्ट की सुनवाई पूरी होने के बाद ही उन्हें बांग्लादेश भेजने की कार्रवाई होगी।
रायपुर में 6 बांग्लादेशियों पर केस दर्ज
इनमें तीन भाई, एक दंपती और उसकी नाबालिग बेटी शामिल है। इनके केस लंबित हैं। वहीं, दुर्ग में 7 से अधिक बांग्लादेशियों पर केस दर्ज हैं।
बाकी 10 पर नहीं दर्ज है कोई केस
रायपुर में जिन 10 बांग्लादेशियों को वापस भेजा जा रहा है, उन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उन्हें प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत जेल में रखा गया था।
📢 ऐसी कार्रवाइयों से साफ है कि प्रशासन अब अवैध गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाए हुए है। अगर आपके आस-पास भी कोई संदिग्ध व्यक्ति हो, तो स्थानीय प्रशासन को जरूर सूचित करें।
👉 लोकल क्राइम और प्रशासनिक खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।
यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



