रायपुर सेंट्रल जेल में गैंगवार! युवा कांग्रेस नेता पर ब्लेड से हमला, हालत गंभीर, मेकाहारा में भर्ती..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 🚨 जेल के अंदर गैंगवार, रायपुर में मचा हड़कंप

राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना ने सबको चौंका दिया। विचाराधीन कैदियों के बीच हुए विवाद ने गैंगवार का रूप ले लिया। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे और एक अन्य कैदी पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया गया।

साई नामक कैदी ने किया हमला, हालत नाजुक
हमलावर की पहचान 'साई' नामक विचाराधीन कैदी के रूप में हुई है। उसने ब्लेड से आशीष शिंदे पर ताबड़तोड़ वार किए। शिंदे के चेहरे, हाथ और छाती पर गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

KK श्रीवास्तव का करीबी है शिंदे
बताया जा रहा है कि आशीष शिंदे करोड़ों की ठगी के आरोपी तांत्रिक केके श्रीवास्तव का करीबी है। तेलीबांधा पुलिस ने 9 दिन पहले ही उसे श्रीवास्तव की फरारी में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।पुलिस का कहना है कि शिंदे ने श्रीवास्तव को अपनी गाड़ी में छिपाकर शहरभर में घुमाया और फरार होने में मदद की। 
                           

                               रायपुर सेंट्रल जेल गैंगवार में घायल युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे की तस्वीर

CCTV और कॉल डिटेल बने गिरफ्तारी का आधार
पुलिस ने शिंदे के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई की थी। जांच में सामने आया कि शिंदे ने आरोपी KK को कई दिनों तक छिपाया और पुलिस से बचाने की साजिश में शामिल रहा।

श्रीवास्तव का बड़ा ठगी कांड
केके श्रीवास्तव पर आरोप है कि उसने दिल्ली के कारोबारी अशोक रावत से स्मार्ट सिटी और एनआरडीए प्रोजेक्ट का ठेका दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपए लिए। जब रावत को ठेका नहीं मिला और पैसे मांगे, तो श्रीवास्तव ने बेटे के अकाउंट से सिर्फ 3.40 करोड़ लौटाए और बाकी के लिए तीन चेक दिए।

फर्जी खातों में 300 करोड़ का लेन-देन
जांच में खुलासा हुआ कि श्रीवास्तव के खातों में करीब 300 करोड़ का लेन-देन हुआ है, जिनमें कई खाते EWS मकानों में रहने वाले नामों पर हैं। पुलिस ने यह मामला आयकर विभाग और ईडी को सौंप दिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- सावन में भगवान शिव के साथ हनुमान जी की पूजा से मिलती है दोहरी कृपा, जानें विधि और महत्व

विज्ञापन


यह भी पढ़े -कम उम्र में अचानक मौत क्यों? शरीर बाहर से नहीं, इन 11 हेल्थ मार्कर्स से होता है असली फिट! ब्लड प्रेशर से लेकर हार्ट रेट तक सब जानिए

राजनीतिक और कारोबारी नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस और साइबर क्राइम की टीमें अब श्रीवास्तव के डिजिटल नेटवर्क की जांच में जुटी हैं। पुलिस को शक है कि इस ठगी में कई राजनीतिक और कारोबारी चेहरे शामिल हो सकते हैं।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से बचने के लिए पति को 'मरा' बताया, अपने ही जैसे दिखने वाले युवक को कार में बिठाकर जिंदा जलाया –दिल दहलाने वाली साजिश..

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात : 25 साल की युवती ने नाबालिग को अगवा कर बनाए शारीरिक संबंध, ऑनलाइन गेम के जरिए शुरू हुई दोस्ती, शादी का था इरादा!

यह भी पढ़े -  अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK