रायपुर में अपराध बेलगाम! 15 दिन में 6 हत्याएं, अब बोरी में मिली युवक की लाश से मची सनसनी..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में खौफ का माहौल: पानी में तैरती बोरी से मिली युवक की लाश, इलाके में दहशत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर इन दिनों जुर्म के साए में सिसक रही है। पिछले 15 दिनों में 6 हत्या की वारदातों ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। ताजा मामला राखी थाना क्षेत्र का है, जहां एक बंद बोरी से युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

बोरी से बदबू आई, ग्रामीणों ने दी सूचना

यह वारदात ग्राम बेंद्री की है। गुरुवार को गांव के पास एक पत्थर खदान के गड्ढे में पानी में तैरती एक बोरी दिखी। बोरी से तेज बदबू आने लगी, जिससे ग्रामीणों को शक हुआ। तुरंत उन्होंने पुलिस को सूचना दी।                           

                                 रायपुर में बोरी में मिली युवक की लाश | Raipur Crime Scene Image

पुलिस मौके पर पहुंची, बोरी से मिला सड़ा-गला शव

सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पानी से बोरी को बाहर निकाला गया। बोरी खोलने पर अंदर से एक युवक की सड़ी-गली लाश मिली। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। आशंका है कि युवक की हत्या कर उसकी लाश बोरी में भरकर पानी में फेंकी गई।

रायपुर में लगातार हो रही हत्याएं

रायपुर और आसपास के इलाकों में बीते 15 दिनों में कुल 6 हत्याएं हो चुकी हैं। अधिकतर मामलों की वजह आपसी रंजिश या पुराना झगड़ा सामने आया है। शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर आम लोगों में दहशत है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

ये रही अब तक की बड़ी वारदातें:

📌 16 जुलाई, गोडपारा:
भूखन ध्रुव और उसकी पत्नी रूखमणी ध्रुव की धारदार हथियार से हत्या। आरोपी निकला झोलाछाप डॉक्टर, वजह बना पैसे का लेन-देन और ताना।

📌 17 जुलाई, मंदिर हसौद:
पेट्रोल पंप लूट के दौरान मैनेजर योगेश मिरी की चाकू मारकर हत्या। पुलिस ने कुछ घंटों में दो आरोपियों को पकड़ा, जिन्होंने ऑनलाइन चाकू मंगवाया था। ई-कॉमर्स साइट के मैनेजर सहित 6 लोगों पर भी कार्रवाई।

📌 17 जुलाई, भनपुरी:
चोरी के मोबाइल के बंटवारे को लेकर दोस्त ने धनेश की हत्या कर दी। आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार किया।

📌 19 जुलाई, भवानी नगर:
सुनील राव की गैंती से हत्या की गई। वारदात में उसके पड़ोसी भाई शामिल, जिन्हें पुलिस ने जेल भेजा।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK