रायपुर में जूस में नशा मिलाकर युवती से रेप, पुलिस अफसर बनकर ठगा, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल!

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है।

कांकेर की एक युवती को पुलिस विभाग में नौकरी का झांसा देकर रायपुर बुलाया गया, जहां जूस में नशीली दवा मिलाकर उसके साथ रेप किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर युवती को लंबे समय तक ब्लैकमेल किया।

घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा (55) ने खुद को पुलिस अफसर बताकर युवती को अपने जाल में फंसाया। उसने फेसबुक के जरिए युवती से संपर्क किया और नौकरी दिलाने का लालच देकर उसे 3 अक्टूबर 2024 को रायपुर बुलाया। बस स्टैंड से अपनी गाड़ी में बैठाकर वह उसे इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के एक खाली मकान में ले गया। वहां जूस में नशीली दवा मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।                               

                                  रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रेप और ब्लैकमेल का मामला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाया। होश में आने पर उसे बस में बैठाकर वापस भेज दिया गया। लेकिन कुछ दिनों बाद चन्द्रमा ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे बार-बार रायपुर बुलाना शुरू किया। डर और लोकलाज के कारण युवती चुप रही और कई बार रायपुर आकर आरोपी के अत्याचार सहती रही। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है।

आखिरकार, 13 जुलाई को युवती ने हिम्मत जुटाकर डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में छापेमारी की और आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- 11 महीने के मासूम को अकेला छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मां की ममता को तरसा बच्चा, भूखा-प्यासा बिलखता रहा…तोड़ा दम..

विज्ञापन


यह भी पढ़े - बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से बचने के लिए पति को 'मरा' बताया, अपने ही जैसे दिखने वाले युवक को कार में बिठाकर जिंदा जलाया –दिल दहलाने वाली साजिश..

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2), 296, 351(3), और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों ने भी इस क्रूरता के खिलाफ आवाज उठाई है।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से बचने के लिए पति को 'मरा' बताया, अपने ही जैसे दिखने वाले युवक को कार में बिठाकर जिंदा जलाया –दिल दहलाने वाली साजिश..

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात : 25 साल की युवती ने नाबालिग को अगवा कर बनाए शारीरिक संबंध, ऑनलाइन गेम के जरिए शुरू हुई दोस्ती, शादी का था इरादा!

यह भी पढ़े -  अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK