भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : तहसील साहू संघ जामुल द्वारा वार्षिक आमसभा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
दिनांक 27 जुलाई 2025, रविवार को तहसील साहू संघ जामुल द्वारा दानवीर भवन में वार्षिक आमसभा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन और तर्पण सेवा संरक्षण परिषद के सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत समाजजनों द्वारा आस-पास के परिसर की सफाई से हुई, तत्पश्चात वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले तर्पण पर्यावरण संरक्षण परिषद के सदस्यों को इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया। वार्षिक आमसभा का शुभारंभ भक्त माता कर्मा जी की आरती एवं पूजा अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात संघ के कोषाध्यक्ष द्वारा संस्था की वार्षिक आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया।

बैठक में समाज के समग्र विकास को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। विशेषकर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि अब समाज में किसी की मृत्यु होने पर शव में केवल नजदीकी परिजन ही कफन देंगे, तथा विधवा का चूड़ी उतारने की प्रक्रिया तालाब के बजाय घर में ही होगी। शांति भोज में केवल दाल, चावल और सब्जी परोसी जाएगी। कलेवा प्रथा पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अन्य परंपरागत सामाजिक कुप्रथाओं पर भी विचार किया गया और उनमें सुधार लाने का संकल्प लिया गया।
इस आयोजन में जिला साहू संघ भिलाई से कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें –
संतोष साहू (जिला उपाध्यक्ष),शिवकुमार साहू (जिला संगठन सचिव),उपेंद्र साहू (कोषाध्यक्ष),शोभू राम साहू, परदेसी साहू, संतु साहू प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
तहसील साहू संघ जामुल की ओर से –
जीवन प्रकाश साहू (अध्यक्ष),
रामचंद्र साहू (उपाध्यक्ष),
पुखराज साहू (कोषाध्यक्ष),
जीवनलाल साहू (सचिव),
केदार साहू, उमेश साहू, बाबूलाल साहू, सुखराम साहू,
विशेश्वर साहू (परक्षेत्रीय अध्यक्ष),
राधेश्याम साहू, दाऊवा साहू,
बलिराम साहू (इकाई अध्यक्ष),
गया राम साहू, थानेश्वर साहू, ईतू राम साहू, जितेंद्र साहू,
राधेलाल साहू, हेमंत साहू, रविंद्र साहू, नंदकुमार साहू,
रेखु साहू, अनिल चौधरी, कुंज बिहारी साहू, समय लाल साहू,
खोमेश्वर साहू, राजेश साहू, मंगल साहू, तामु साहू,
घनाराम साहू, ओमन साहू, भाकालू साहू, राम रतन साहू,
शिवकुमार साहू, रामकृष्ण साहू, प्रेमलाल साहू,
तोरण साहू, दीपक साहू, अज्जू साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
यह आयोजन सामाजिक जागरूकता, संगठन की मजबूती और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



