भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़, सूरजपुर से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मगरिहा नाला में एक तीन माह की मासूम बच्ची मां की गोद से फिसलकर नाले के तेज बहाव में बह गई।
यह हादसा आज दोपहर 12:20 बजे उस समय हुआ जब सरिता, पत्नी स्वर्गीय अमर सिंह, अपनी 3 माह की बच्ची को गोद में लेकर मगरिहा नाला पार कर रही थी।
नाले में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया, और इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ गया। बच्ची हाथ से फिसल गई और तेज धार में बह गई।

🔹 घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही DDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। स्थानीय लोग भी टीम की मदद कर रहे हैं, लेकिन अब तक बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- 11 महीने के मासूम को अकेला छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मां की ममता को तरसा बच्चा, भूखा-प्यासा बिलखता रहा…तोड़ा दम..
विज्ञापन
🔹 इलाके के लोगों ने प्रशासन से नालों में सुरक्षा इंतज़ाम और पुल निर्माण की मांग की है।
🔹 स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा दुख है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



