भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग के बलरामपुर से दिल दहला देने वाली खबर...
कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम हर्री में एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वजह सिर्फ इतनी थी कि उसने अपने प्रेमी का कॉल उठाना बंद कर दिया था।

चाकू से गोदकर मौत
पुलिस ने मामले में आरोपी युवक चंदर सोनवानी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा है और करीब 5 साल से युवती के साथ प्रेम प्रसंग चला रहा था। लेकिन पिछले एक महीने से दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। युवती ने उससे बात करना और फोन उठाना बंद कर दिया था।
मोबाइल छीनने की कोशिश
करीब 15 दिन पहले आरोपी ने युवती का मोबाइल छीनने की कोशिश भी की थी। इसके बाद से विवाद और गहरा गया। घटना वाले दिन यानी 12 अगस्त को युवती घर पर अकेली थी। पिता खेत पर गए हुए थे।
लहूलुहान हालत में मिली लाश
दोपहर को जब पिता लौटे तो उन्होंने बेटी को खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया। यह दृश्य देख गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के दौरान आरोपी युवती के घर पहुंचा था और दोनों में विवाद हुआ। युवती ने साफ कह दिया कि वह न तो फोन उठाएगी और न ही बात करेगी। इसी बात से गुस्से में आकर आरोपी ने किचन से चाकू उठाया और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
आर्थिक मदद भी करता था प्रेमी
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी युवती के आर्थिक खर्च का भी वहन करता था। यह रिश्ता आखिरकार खौफनाक मोड़ पर खत्म हुआ।
गांव में गुस्सा, कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
🙏 ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर देती हैं। हमें फॉलो कर जुड़ें ताकि स्थानीय खबरें सबसे पहले आप तक पहुंच सकें।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



