भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कांकेर में अजगर के साथ हुई हैवानियत – 3-4 किलोमीटर तक बाइक से घसीटा गया बेजुबान
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अजगर को बाइक के पीछे रस्सी से बांधकर 3 से 4 किलोमीटर तक बेरहमी से घसीटा। इस पूरी घटना को कार में सवार कुछ लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र के आतुर गांव की है। बाइक सवार युवक अजगर को सड़क पर तड़पते हुए घसीटता ले जा रहा था, लेकिन हैरानी की बात ये है कि किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की।घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा है, लेकिन वन विभाग और पुलिस अब तक खामोश हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद पशु प्रेमियों में नाराज़गी
पशु प्रेमी वीरेंद्र यादव ने कहा कि ये पशु क्रूरता अधिनियम का साफ उल्लंघन है। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर इस तरह की हरकत को देखकर भी अब तक न तो वन विभाग और न ही पुलिस विभाग ने कोई कड़ी कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान हो गई है। वह आतुर गांव का ही रहने वाला है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे।
वीडियो कार में बैठे कुछ लोगों ने बनाया
जानकारी के मुताबिक, जिस समय अजगर को घसीटा जा रहा था, उस वक्त कुछ लोग कार से नारायणपुर की ओर जा रहे थे। उन्हीं लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। हालांकि वीडियो किस दिन का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
वरिष्ठ पत्रकार ने की वन विभाग की चुप्पी पर सवाल
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार आलोक पुतुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा –
"अजगर को रस्सी से बांधकर मोटरसाइकिल से घसीटने का यह क्रूर वीडियो कांकेर का है। अजगर अनुसूची 1 के तहत संरक्षित वन्यजीव है – जैसे बाघ, वैसे अजगर। लेकिन छत्तीसगढ़ का वन विभाग हमेशा की तरह मौन बना हुआ है।"
धमतरी में अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू
वहीं दूसरी ओर, धमतरी जिले के एक राइस मिल में धान की बोरियों के बीच 7 फीट लंबा अजगर मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



