भिलाई: तलाकशुदा महिला ने गार्ड को रोटी में दवा देकर किया बेहोश फिर अश्लील वीडियो बनाकर 5 लाख की ब्लैकमेलिंग...

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने गार्ड को बेहोश कर अश्लील वीडियो बना लिया और 5 लाख रुपए की मांग करते हुए उसे लगातार ब्लैकमेल करती रही।

पूरा मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है। ग्राम निपानी (जिला बालोद) निवासी 25 वर्षीय युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 2020 से जुलाई 2025 तक एसपीएस कंपनी में गार्ड की नौकरी कर रहा था। कंपनी के क्वार्टर में उसके साथ दो अन्य युवक भी रहते थे। उनके क्वार्टर के पीछे एक तलाकशुदा महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती थी।

मार्च महीने से वह महिला किसी न किसी बहाने उनके क्वार्टर में आने-जाने लगी। अक्सर वह उसके साथियों के काम पर जाने के बाद कुछ न कुछ खाने के लिए ले आती थी। एक दिन वह रोटी-सब्जी लेकर आई, जिसे खाने के कुछ देर बाद ही वह बेहोश हो गया।                           

                                  भिलाई में महिला द्वारा गार्ड को ब्लैकमेल करने का मामला – Bhilai Guard Blackmail Case 2025

होश आने पर उसने खुद को बिना कपड़ों के पाया, और सामने महिला उसके मोबाइल से वीडियो बना रही थी। जब उसने विरोध करते हुए वीडियो डिलीट करने की बात कही, तो महिला चुपचाप अपने घर चली गई।

इसके बाद 15 मई की शाम को महिला फिर उसके घर के पास आई और मोबाइल पर उसका अश्लील वीडियो व फोटो दिखाकर धमकी देने लगी कि अगर उसने 5 लाख रुपए नहीं दिए, तो वह वीडियो वायरल कर देगी।

ब्लैकमेलिंग से घबराकर युवक ने पिता के खेत को गिरवी रखकर 3 लाख रुपए जुटाए और 26 जुलाई को अपने पिता व भाई के साथ महिला के घर पहुंचकर उसे पैसे थमाए। युवक ने वीडियो और फोटो डिलीट करने की बात कही, लेकिन महिला ने कहा कि पूरे 5 लाख देने पर ही वो कुछ हटाएगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

इसके बाद महिला दो लाख और मांगने लगी और जब युवक ने कॉल उठाना बंद कर दिया, तो वह दूसरे नंबरों से कॉल करके धमकाने लगी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी सकते में आ गए। थक-हारकर युवक ने अंततः भिलाई-3 थाने में महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 308(2), 351(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK