भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भाजपा में जल्द होगा बड़ा फेरबदल, संगठन विस्तार को लेकर दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय आज दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।
दिल्ली में भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है, जिसमें दोनों नेता हिस्सा लेंगे। रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर किरण सिंह देव ने मीडिया से बातचीत में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया।
“बहुत जल्द होगा संगठन का विस्तार” - किरण सिंह देव
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में होने वाली इस बड़ी बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही, उन्होंने संकेत दिए कि छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

रवि भगत की सदस्यता पर लटकी तलवार
इस बीच भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को लेकर भी बड़ी बात सामने आई है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की ओर से जारी नोटिस का अब तक रवि भगत ने कोई जवाब नहीं दिया है।अगर जवाब नहीं आता है, तो उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द की जा सकती है।
सोशल मीडिया पोस्ट बना विवाद की जड़
दरअसल, कुछ दिनों पहले रवि भगत ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने सरकार से अपील की थी कि डीएमएफ (DMF) की राशि गांवों में ही खर्च की जाए।
उन्होंने बताया था कि गांवों में सड़क, पानी और अन्य विकास कार्यों के लिए यह पैसा बेहद ज़रूरी है। इसी बयान को लेकर पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी किया और सात दिन में जवाब मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
अब तक नहीं मिला जवाब, कार्रवाई तय मानी जा रही है
हालांकि नोटिस के बाद भी रवि भगत की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में पार्टी ने साफ कर दिया है कि अगर जवाब नहीं मिला, तो सदस्यता रद्द की जा सकती है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



