EMI नहीं भरी तो बैंक वालों ने पैसे वसूलने पत्नी को ही उठा लिया ,घंटो तक ऑफिस में बैठाकर रखा, पुलिस ने छुड़ाया..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बैंक लोन नहीं चुकाया तो पत्नी को ही उठा ले गए कर्मचारी, 4 घंटे तक ऑफिस में बैठाकर रखा, पुलिस ने छुड़ाया

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मोंठ थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव की एक महिला को प्राइवेट बैंक कर्मचारियों ने लोन की EMI ना चुकाने पर कथित रूप से बंधक बना लिया।

घटना सोमवार की दोपहर 12 बजे की है। महिला पूजा वर्मा को बैंक ऑफिस ले जाकर घंटों तक अंदर बैठा दिया गया। पति रविंद्र वर्मा ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची और महिला को बाहर निकाला।

पुलिस के पहुंचते ही बैंक कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने तुरंत महिला को छोड़ दिया और दावा किया कि वह खुद अपनी मर्जी से बैंक में बैठी थी।पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। वहां पूजा वर्मा ने लिखित शिकायत दी और आपबीती सुनाई।                           

                                  EMI नहीं चुकाने पर महिला को उठाकर ले गए बैंक कर्मचारी - झांसी, उत्तर प्रदेश

महिला का आरोप – एजेंटों ने खा ली मेरी तीन किस्तें

पूजा वर्मा ने बताया कि उसने ₹40,000 का पर्सनल लोन लिया था। हर महीने ₹2,120 की EMI भर रही थी। अब तक 11 किस्तें जमा कर चुकी है, लेकिन बैंक रिकॉर्ड में सिर्फ 8 ही दिखाई जा रही हैं।उसका कहना है कि बैंक एजेंट कौशल और धर्मेंद्र ने तीन किस्तें हड़प लीं। EMI की राशि ली, लेकिन बैंक में जमा नहीं की।

बैंक ने दी सफाई – महिला खुद से आई थी, कोई जबरदस्ती नहीं

बैंक मैनेजर अनुज कुमार, जो कि कानपुर देहात के निवासी हैं, उन्होंने बताया कि महिला से 7 महीने से किस्त नहीं जमा हो रही थी, इसलिए उसे बुलाया गया था। मैनेजर का दावा है कि महिला अपने पति के साथ आई थी और स्वेच्छा से ऑफिस में बैठी थी।

पति ने लगाए गंभीर आरोप – बोले, “पहले पैसे दो, फिर पत्नी ले जाओ”

रविंद्र वर्मा ने कहा, "हमने समूह से लोन लिया है, 11 किस्तें दी हैं, लेकिन बैंक कह रहा है कि सिर्फ 7 जमा हुई हैं। एजेंटों ने बीच में पैसे हड़प लिए। मैंने एक किस्त इसलिए रोक रखी थी।"

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

आज बैंक वाले घर आए और हम दोनों को उठाकर ले गए। मैंने कहा थोड़ी मोहलत दो, लेकिन वे बोले – पहले पैसे दो, फिर पत्नी को ले जाना। मेरी पत्नी को 4 घंटे तक ऑफिस में बैठाए रखा। फिर मैंने 112 पर कॉल किया और पुलिस से मदद मांगी।"

पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ, दोनों पक्षों में हुआ राजीनामा

स्थानीय पुलिस की दखल के बाद मामला शांत हुआ। दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया, जहां आपसी सहमति से राजीनामा किया गया।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK