भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : केश शिल्प बोर्ड अध्यक्ष मोना सेन सड़क हादसे में घायल, NH-30 पर कार और बाइक की टक्कर में मची अफरा-तफरी
छग , कोंडागांव ज़िले के फरसगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे-30 पर मोना सेन की कार और एक बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार केश शिल्प बोर्ड अध्यक्ष मोना सेन के साथ बाइक सवार दो लोग भी घायल हो गए।
फरसगांव अस्पताल में भर्ती, तीनों का इलाज जारी
घायलों को तुरंत फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। राहत की बात ये है कि तीनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
मोना सेन जा रही थीं शोक कार्यक्रम में शामिल होने
जानकारी के मुताबिक, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र के शोक कार्यक्रम में शामिल होने फरसागुड़ा जा रही थीं। इसी दौरान मस्सू कोकोड़ा पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हो गया।

बाइक सवार भी घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और बाइक दोनों को नुकसान पहुंचा। बाइक सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे अस्पताल
हादसे की खबर जैसे ही फैली, भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मोना सेन का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
फिलहाल खतरे से बाहर हैं सभी घायल
डॉक्टरों ने बताया कि तीनों घायलों की स्थिति नियंत्रण में है और प्राथमिक उपचार के बाद वे जल्द स्वस्थ हो सकते हैं।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



