भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हुई गरमा-गरमी के बाद अब केरल की दो ननों को बड़ी राहत मिली है। शनिवार को बिलासपुर स्थित NIA कोर्ट ने दोनों ननों को जमानत दे दी है। यह फैसला शुक्रवार को हुई सुनवाई के बाद आया, जिसमें कोर्ट ने अपना निर्णय सुरक्षित रखा था।
25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन के पास बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दो ननों को तीन आदिवासी युवतियों और एक युवक के साथ रोका था। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वे आगरा स्थित अस्पताल में नौकरी के सिलसिले में जा रही हैं। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने ननों पर मानव तस्करी और मतांतरण का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ननों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। मामला गंभीर होने के चलते इसे NIA को सौंपा गया, जो अब इसकी जांच कर रही है।

शुक्रवार को NIA कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने ननों की जमानत का विरोध किया। वहीं, बचाव पक्ष ने कहा कि ननों ने जांच में पूरा सहयोग दिया है और उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने शनिवार को फैसला सुनाते हुए दोनों ननों को जमानत दे दी।
इस घटना ने प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली दौरे के दौरान कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और अदालत का फैसला मान्य होगा।
उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर में मतांतरण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए इसे सामाजिक ताने-बाने के लिए खतरा बताया। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से मतांतरण के खिलाफ एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
वहीं कांग्रेस और वाम दलों ने इस गिरफ्तारी को पूर्वनियोजित और सांप्रदायिक सौहार्द के खिलाफ बताया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इसे 'गंभीर अन्याय' कहा और दावा किया कि नन केवल आदिवासी लड़कियों को नौकरी दिलाने के लिए शहर ले जा रही थीं। सांसद जेबी माथर ने इस मामले को संसद में उठाने की बात कही।
मामले की गूंज अब दिल्ली और केरल तक पहुंच गई है। केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कैथोलिक बिशप्स कांफ्रेंस ऑफ इंडिया के अध्यक्ष आर्चबिशप एंड्रयूज थाझथ से मुलाकात की। चर्च ने इस गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इनमें से एक नन तीन दशकों से कुष्ठ रोगियों की सेवा कर रही हैं।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



