विज्ञापन

शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शनिवार की शाम शिवनाथ नदी में खेल-खेल में जिंदगी हार बैठा एक नौजवान।

दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में 22 वर्षीय साहिल देशमुख की नदी में डूबने से मौत हो गई। साहिल अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे घूमने गया था, लेकिन यह सैर उसकी आखिरी बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, साहिल शाम करीब 4 बजे जैसे ही नदी में उतरा, तेज बहाव ने उसे अपने आगोश में ले लिया। कुछ ही पलों में वह गहराई में समा गया। मौके पर मौजूद दोस्तों और स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन नदी की तेज धाराओं के सामने वे लाचार साबित हुए।                          

                                  छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शिवनाथ नदी में डूबे युवक का SDRF द्वारा रेस्क्यू IMAGE

करीब 5 बजे घटना की जानकारी मिलते ही जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने तुरंत SDRF की टीम को रवाना किया। दस सदस्यीय टीम में से जवान इंद्रपाल यादव ने डीप डाइविंग तकनीक की मदद से साहिल की खोज शुरू की।लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद साहिल का शव नदी की गहराई से बाहर निकाला गया।

🔹 घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

जेवरा चौकी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि साहिल को तैरना नहीं आता था। साथ ही नदी में उस वक्त पानी का बहाव भी काफी तेज और गहराई अधिक थी।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK