छग : गृह प्रवेश की पार्टी के बीच बेकाबू कार ने मचाई तबाही! तेज रफ्तार में पंडाल तोड़ते घुसी, कई घायल , चार की हालत नाज़ुक..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार रात एक खुशियों का मौका मातम में बदल गया। गृह प्रवेश के कार्यक्रम में अचानक तेज रफ्तार कार घुस गई और पंडाल को तोड़ते हुए कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के डेरी फार्म रोड वार्ड क्रमांक 3 की है। शाम को गृह प्रवेश की पूजा के बाद रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। रिश्तेदार और मोहल्लेवासी भोजन कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार कार घर में घुस गई और सब कुछ तहस-नहस कर दिया।


अंबिकापुर गृह प्रवेश पार्टी हादसा, पंडाल में घुसी कार IMAGE

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग चीख-पुकार करते हुए इधर-उधर भागने लगे। आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत निजी अस्पताल भेजा गया। सभी का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े -रातों–रात नहीं होती डायबिटीज! जानिये शुरुआती 8 संकेत.. न करें इग्नोर, जानिए कंट्रोल के 10 आसान टिप्स

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J