15 साल से लापता बीएसपी कर्मचारी पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी को पेंशन, ग्रेच्युटी और बकाया सैलरी का आदेश..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। 15 साल से लापता बीएसपी कर्मचारी के परिवार को आखिरकार राहत मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पत्नी को बकाया वेतन, पेंशन और ग्रेच्युटी का हकदार माना है।

हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने साफ कहा कि सात साल से अधिक समय से लापता कर्मचारी को कानूनी रूप से मृत माना जाएगा। कोर्ट ने सेल और बीएसपी की याचिका को खारिज कर तीन महीने के भीतर पत्नी को सभी भुगतान करने का आदेश दिया है।

भिलाई स्टील प्लांट लापता कर्मचारी हाईकोर्ट फैसला IMAGE

दरअसल, भिलाई स्टील प्लांट के राजहरा माइंस में सीनियर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) पद पर कार्यरत विकास कोठे 14 जनवरी 2010 को मानसिक रूप से बीमार होने के बाद अचानक लापता हो गए थे। उनकी पत्नी चंदा कोठे ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बावजूद बीएसपी प्रबंधन ने 17 सितंबर 2011 को विभागीय जांच कर उन्हें नौकरी से हटा दिया।

पत्नी ने इस फैसले को चुनौती देते हुए कैट (केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण) में याचिका लगाई, जहां से उनके पक्ष में फैसला आया। लेकिन बीएसपी प्रबंधन ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी। बीएसपी का तर्क था कि पत्नी को सिविल कोर्ट से पति की मृत्यु का सर्टिफिकेट लाना होगा, तभी लाभ मिल सकते हैं।

हाईकोर्ट ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि इंडियन एविडेंस एक्ट 1872 की धारा 108 के तहत सात साल से ज्यादा समय तक कोई लापता हो, तो उसे मृत माना जाएगा। ऐसे में कर्मचारी की पत्नी को सभी सुविधाएं मिलेंगी।

यह भी पढ़े -रातों–रात नहीं होती डायबिटीज! जानिये शुरुआती 8 संकेत.. न करें इग्नोर, जानिए कंट्रोल के 10 आसान टिप्स

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J