भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई को आज देशभर में नई पहचान दिलाने वाला ऐतिहासिक दिन मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 27 सितंबर को वर्चुअल माध्यम से आईआईटी भिलाई के चरण-बी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसी के साथ छत्तीसगढ़ को उसका पहला रिसर्च पार्क भी मिलने जा रहा है।
केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 2,257.55 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इसमें से 1,092 करोड़ रुपए भवन और परिसर निर्माण पर खर्च होंगे। इस विस्तार से आईआईटी भिलाई का निर्मित क्षेत्रफल 1,51,343 वर्ग मीटर तक बढ़ जाएगा।
इस अवसर पर आईआईटी भिलाई परिसर के नालंदा व्याख्यान कक्ष में लाइव प्रसारण भी हुआ। इसमें राज्य के तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और अहिरवाड़ा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा भी मौजूद थे।
आईआईटी भिलाई में नए इंजीनियरिंग व साइंस विभाग, अत्याधुनिक लैब, स्मार्ट लेक्चर हॉल, प्रोटोटाइप लैब और हाईटेक उपकरण जोड़े जाएंगे। साथ ही छात्रों के लिए हॉस्टल, मेस, इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ओपन एयर थिएटर, क्रिकेट-फुटबॉल-हॉकी मैदान, टेनिस कोर्ट, रेजिडेंशियल क्वार्टर्स, हेल्थ सेंटर और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी तैयार होंगे। छात्रों की संख्या 1,500 से बढ़कर 3,000 हो जाएगी।
आईआईटी भिलाई की नींव साल 2016 में रखी गई थी। पहले चरण में 1,090 करोड़ की लागत से दुर्ग जिले के कुटेलभाटा में स्मार्ट और पर्यावरण अनुकूल परिसर तैयार हुआ। फरवरी 2024 में पीएम मोदी ने इसे राष्ट्र को समर्पित किया था। अब यह संस्था प्रदेश की शिक्षा और तकनीकी दुनिया में नई क्रांति लाने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -रातों–रात नहीं होती डायबिटीज! जानिये शुरुआती 8 संकेत.. न करें इग्नोर, जानिए कंट्रोल के 10 आसान टिप्स
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




