विज्ञापन

श्मशान घाट में शादी! डेस्टिनेशन वेडिंग के नाम पर दूल्हा- दुल्हन ने चिताओं के बीच लिए फेरे, वायरल फोटो ने मचाई हलचल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक ऐसी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। श्मशान घाट में चिताओं के बीच फेरे लेने का यह मामला अब तेजी से चर्चा में आ गया है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा जिले के सल्ट के मार्चूला क्षेत्र में एक श्मशान घाट पर यह अनोखी शादी कराई गई। यहां एक रिजॉर्ट संचालक ने नदी के संगम स्थल पर मंडप सजवाया, जहां आमतौर पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया होती है। इसी जगह पर दूल्हा-दुल्हन ने जयमाला पहनाई और सात फेरे लिए।


श्मशान घाट में चिताओं के बीच शादी की रस्म निभाते दूल्हा-दुल्हन

बताया जा रहा है कि गाजियाबाद से लोग शादी के लिए इस रिजॉर्ट में पहुंचे थे। आयोजन रामगंगा और बदनगढ़ नदी के संगम पर किया गया, जिससे यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया। जैसे ही शादी की तस्वीरें सामने आईं, लोगों ने इसे परंपराओं के साथ खिलवाड़ बताते हुए नाराजगी जताई।

मामला सामने आने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है। तहसीलदार आबिद अली ने कहा है कि रिजॉर्ट संचालक से पूछताछ की जाएगी और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थल, खासकर श्मशान घाट जैसे स्थान पर इस तरह के आयोजन को गंभीरता से लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि वेडिंग डेस्टिनेशन के नाम पर परंपराओं को इस तरह तोड़ना सही नहीं है और इस पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla