विज्ञापन

छग : अफेयर बना मौत की वजह? 15 साल बड़ी महिला संग प्रेम संबंध , बैंक का बहाना… 45KM दूर पेड़ पर मिली दोनों की लाश..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। एक शादीशुदा महिला, जो घर से बैंक जाने की बात कहकर निकली थी, उसकी लाश 45 किलोमीटर दूर एक युवक के साथ पेड़ पर लटकी मिली।

जानकारी के अनुसार, मृत महिला का नाम संतोषी बाई यादव (40) और युवक का नाम थलेश खरांशु (25) बताया जा रहा है। दोनों अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम गब्दी के रहने वाले और पड़ोसी थे। रविवार सुबह ग्राम परसोदा के एक खेत में दोनों के शव एक ही फंदे से पेड़ पर लटके हुए मिले।


Balod me mahila aur yuvak ki ped par latki lash mili

बताया जा रहा है कि दोनों मजदूरी का काम करते थे। संतोषी बाई शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी हैं, जबकि थलेश अविवाहित था। गांव में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की चर्चा भी सामने आई है।

शनिवार सुबह करीब 11 बजे संतोषी बाई घर से बैंक जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद देर रात अर्जुंदा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

रविवार सुबह राहगीरों ने परसोदा गांव के पास खेत में पेड़ से लटके दो शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो दोनों की पहचान मोबाइल में मौजूद फोटो के आधार पर हुई।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों बस से झलमला पहुंचे थे और वहां से पैदल खेत तक गए। घटनास्थल से दोनों के चप्पल भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है और वजह साफ नहीं हो पाई है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla