विज्ञापन

भिलाई में बर्थडे बना बवाल! पैसे नहीं दिए तो युवकों ने बोतल फोड़कर पीठ पर किया हमला..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक जन्मदिन की खुशी उस वक्त दहशत में बदल गई जब कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खुनी संघर्ष तक पहुँच गया|

जानकारी के अनुसार, प्राइवेट आईटीआई के छात्र के. पाल चक्रवर्ती 20 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 11:40 बजे अपने दोस्तों विशेष सिंह, निलम प्रतीक और के. जोएल के साथ सेक्टर-07 मार्केट के पास मैदान में बर्थडे मना रहे थे। तभी डी अजय, एस विजय और ए मयंक वहां पहुंचे और बिना वजह गाली-गलौज शुरू कर दी।

भिलाई बर्थडे हमला मामला

विवाद बढ़ने पर आरोपी डी अजय ने विशेष सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के बाद सभी दोस्त वहां से निकलकर भिलाई क्लब के सामने जयंती स्टेडियम पहुंच गए और वहीं केक काटने लगे।

लेकिन कुछ ही देर बाद वही तीनों आरोपी फिर से वहां पहुंच गए। उन्होंने दोबारा गाली-गलौज शुरू की और कहा कि “अकेले-अकेले बर्थडे मना रहे हो”। इसके बाद उन्होंने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब के. पाल ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

इसी दौरान एक आरोपी ने बीयर की बोतल फोड़कर के. पाल की पीठ पर मार दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल युवक ने अपने पिता योगेश राव को पूरी जानकारी दी और उनके साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर डी अजय, एस विजय और ए मयंक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें पकड़कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla