विज्ञापन

भिलाई में 3 साल की मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम! चॉकलेट के बहाने ले गया, लोगो ने पीछा कर बचाई बिटिया की जिंदगी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक 3 साल की मासूम को चॉकलेट का लालच देकर युवक गलत नीयत से सुनसान जगह ले गया, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना भिलाई-3 थाना क्षेत्र के पुरैना की है। शनिवार शाम करीब 5 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक युवक उसे दुकान से चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ जंगल और झाड़ियों की ओर ले जाने लगा।

भिलाई घटना – चॉकलेट बहाने ले जाकर बच्ची के साथ गलत हरकत की कोशिश, ग्रामीणों ने बचाया

काफी देर तक बच्ची नजर नहीं आई तो घरवालों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने युवक को बच्ची के साथ संदिग्ध हालत में जाते देखा और उसका पीछा किया।

पुरैना से लगे एनएसपीसीएल ग्राउंड के पास बच्ची मिली, जहां उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। ग्रामीणों ने समय रहते बच्ची को सुरक्षित बचा लिया।

घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और मौके पर ही उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने साफ किया है कि यह दु-ष्क-र्म की कोशिश थी, लेकिन घटना नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि बच्ची की मां नहीं है और पिता काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। उसकी देखभाल एक मितानिन कर रही है, जिसने उसे गोद लिया है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी सुखनंदन राठौर और सीएसपी प्रशांत कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

करीब 14 दिन पहले उतई थाना क्षेत्र में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां पड़ोसी युवक 5 साल की बच्ची को बहलाकर ले गया था और उसके साथ गलत हरकत की। बाद में हत्या की नीयत से उसे बोरी में भरकर सुनसान जगह फेंक दिया गया था, लेकिन बच्ची जिंदा मिल गई थी। उस मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla