विज्ञापन

भिलाई : गर्मी में प्यास बुझाने वाला वॉटर एटीएम ही कर दिया चोरों ने गायब! लोगों में नाराजगी

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गर्मी के बीच लोगों को राहत देने वाला वॉटर एटीएम ही अचानक गायब हो जाए, तो नाराजगी होना लाजमी है। भिलाई के रामनगर क्षेत्र में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां लोगों की सुविधा के लिए लगाया गया वॉटर कूलर अब नजर नहीं आ रहा।

जानकारी के मुताबिक, रामनगर मुक्तिधाम जाने वाले रोड पर नहर के पास यह वॉटर कूलर लगाया गया था। इसका मकसद यहां से गुजरने वाले लोगों को तेज गर्मी में ठंडा और फिल्टर पानी उपलब्ध कराना था, ताकि राहगीरों को प्यास से राहत मिल सके।


भिलाई रामनगर मुक्तिधाम रोड से गायब हुआ वॉटर एटीएम
लेकिन अज्ञात चो-रों ने इस वॉटर कूलर को ही गायब कर दिया। खास बात यह है कि इसकी सुरक्षा के लिए चारों तरफ रॉड के एंगल से घेरा भी बनाया गया था, इसके बावजूद यह सुविधा वहां से हटा दी गई।

इस घटना के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। गर्मी के मौसम में जहां इस तरह की सुविधाएं राहत देती हैं, वहीं इसके गायब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि, हैरानी की बात यह है कि अब तक इस मामले में किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla