छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार टॉप-10 मेरिट लिस्ट में 43 छात्रों ने अपनी जगह बनाई है। बलौदाबाजार जिले के पलारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
दूसरे स्थान पर बेमेतरा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा रहीं, जिन्होंने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं तीसरे स्थान पर रायगढ़ जिले के गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल छाल के छात्र कृष महंत रहे, जिन्हें 97.80 प्रतिशत अंक मिले।
रायगढ़, जशपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद और कांकेर जैसे जिलों के छात्रों ने भी टॉप-10 में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। सरकार ने सभी टॉपर्स को 1.5 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। टॉपर जिज्ञासु वर्मा ने बताया कि वे आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं, उनके पिता किराना दुकान चलाते हैं।
इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट 86.04 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का 78.86 प्रतिशत रहा। करीब 2.44 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से लगभग 2.02 लाख छात्र-छात्राएं सफल हुए।
वहीं 10वीं बोर्ड रिजल्ट में भी महासमुंद जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संध्या नायक और परीरानी प्रधान ने 594 अंक हासिल कर टॉप किया है। संध्या एक किसान परिवार से आती हैं और उन्होंने आगे डिप्टी कलेक्टर बनने का लक्ष्य बताया है।
तीसरे स्थान पर मुंगेली के अंशुल शर्मा रहे। उनके पिता इंश्योरेंस एडवाइजर हैं और अंशुल ने 11वीं में मैथ्स लेकर जेई की तैयारी करने की बात कही है।
इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 3 लाख 21 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 77.15% छात्र पास हुए हैं। टॉप-10 मेरिट लिस्ट में 42 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। राज्य सरकार ने यहां भी टॉपर्स को डेढ़ लाख रुपए देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
यह भी पढ़े: ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और
बर्बादी की कहानी
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

