छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम 2026: मेहनत का सम्मान, हर छात्र का उत्साह जरूरी -शाश्वत पाण्डेय

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हुए हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर  NSUI दुर्ग के प्रभारी महामंत्री शाश्वत पाण्डेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है और कहा की आपकी मेहनत, अनुशासन और लगन ने आज आपको इस मुकाम तक पहुँचाया है। यह सिर्फ एक परिणाम नहीं, बल्कि आपके उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है।

सफलता और असफलता के बीच छात्रों के लिए प्रेरणादायक संदेश

लेकिन यह भी उतना ही जरूरी है कि हम उन विद्यार्थियों का भी हौसला बढ़ाएँ, जिन्हें इस बार मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाया। याद रखिए, एक परीक्षा आपका भविष्य तय नहीं करती। असफलता कोई अंत नहीं, बल्कि एक नया अवसर है—खुद को और बेहतर बनाने का। इतिहास गवाह है कि कई बड़े लोगों ने असफलताओं से सीखकर ही सफलता की ऊँचाइयाँ छुई हैं।

हर छात्र अपने आप में खास है। जरूरी है कि हम तुलना छोड़कर अपनी क्षमताओं को पहचानें और आगे बढ़ते रहें। अभिभावकों और समाज से भी निवेदन है कि बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि उनका सहयोग करें और उन्हें समझें।

आने वाला समय उन सभी का है जो हिम्मत नहीं हारते। मेहनत जारी रखें, विश्वास बनाए रखें—सफलता जरूर मिलेगी।

— शाश्वत पाण्डेय
प्रभारी महामंत्री, NSUI दुर्ग

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें

यह भी पढ़ेऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla