विज्ञापन

भिलाई : चौहान टाउन फ्लैट में अचानक लगी आग से मची अफरा-तफरी, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के चौहान टाउन इलाके में बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक फ्लैट में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते कमरे से उठती लपटें और घना धुआं बाहर तक नजर आने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

यह घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। चौहान टाउन स्थित श्री कृष्णा कावरिया के प्रथम तल के फ्लैट में अचानक आग लग गई। जैसे ही लोगों को इसका एहसास हुआ, तुरंत दुर्ग अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां तेजी से मौके के लिए रवाना हुईं।


चौहान टाउन फ्लैट में लगी आग पर दमकल ने पाया काबू

जब तक दमकल टीम पहुंची, तब तक आग काफी फैल चुकी थी और पूरा कमरा धुएं से भर गया था। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया। टीम ने जोखिम उठाते हुए धुएं से भरे फ्लैट के अंदर जाकर हालात पर काबू पाया और आग को फैलने से रोक दिया।

दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि समय पर कार्रवाई के चलते स्थिति नियंत्रित कर ली गई। इस अभियान में सहायक प्रभारी प्रवीण बारा, दल प्रभारी केशव यादव और शरद मेश्राम सहित पूरी टीम मौजूद रही। धर्मेंद्र बंजारे, मोहन राव, राहुल, पवित्र, हरीश, मनोज, पराग और खेमराज जैसे कर्मियों ने मिलकर हालात संभाले।

                                                                विज्ञापन


यह भी पढ़े- 22 साल की उम्र में 3 बीवी और 7 बच्चों का बाप… चौथी के चक्कर में आशिक मिजाज पति ने तीसरी पत्नी का किया मर्डर



यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla