विज्ञापन

दुर्ग में बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 19 लोग घायल, 2 गंभीर, जांच जारी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में खुशियों से भरी एक बारात का सफर अचानक दर्दनाक हादसे में बदल गया। देर रात लौट रही बस के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बोरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री के पास दुर्ग-जालबांधा मेन रोड पर हुई। बस में 30 से ज्यादा बाराती सवार थे, जो ग्राम मड़ियापार से दुर्ग के तितुरडीह लौट रहे थे।

Durg Bus Accident: Baraat Se Lautti Bus Palti

बताया जा रहा है कि टर्निंग के पास तेज रफ्तार के चलते बस का संतुलन बिगड़ गया। चालक बस को संभाल नहीं पाया और बस सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।

हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दुर्घटना में कुल 19 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 17 को हल्की चोटें आई हैं, जबकि एक बुजुर्ग और एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बोरी थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग और बच्चे को पहले जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल और आसपास के अस्पतालों में जारी है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा देर रात जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि बारात जैसे खुशी के मौके से लौटते समय इस तरह की घटना बेहद दुखद है। घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए और गंभीर मरीजों को बेहतर सुविधा मिले।

साथ ही प्रशासन को इस हादसे के कारणों की जांच कर जरूरी कदम उठाने की बात कही, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। वाहन चालकों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla