विज्ञापन

BREAKING: दुर्ग-भिलाई में दहशत भरी रात! चार जगह आग से अफरा-तफरी, दमकल ने संभाली स्थिति,लाखों का नुकसान..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भीषण गर्मी में दहशत भरी रात, दुर्ग-भिलाई में चार जगह भड़की आ.ग

दुर्ग-भिलाई में रविवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब अलग-अलग चार जगहों पर आ.ग लगने की घटनाएं सामने आईं। भीषण गर्मी को इन घटनाओं की बड़ी वजह माना जा रहा है। सबसे बड़ी घटना कुम्हारी इलाके में हुई, जहां एक पुट्टा गोदाम पूरी तरह से खा.क हो गया।


Durg Bhilai Fire Incident

कुम्हारी में लाखों का नुकसान, वाहन भी ज.लकर खत्म

जानकारी के मुताबिक कुम्हारी स्थित कागज (पुट्ठा) के गोदाम में अचानक आ.ग भड़क उठी। देखते ही देखते आ.ग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में लाखों रुपए का सामान ज.लकर खा.क हो गया। वहीं गोदाम में खड़े पिकअप वाहन भी आ.ग की चपेट में आ गए।

एक ही रात में 4 अलग-अलग जगहों पर घटनाएं

बताया जा रहा है कि दुर्ग जिले में बीती रात कुल चार अलग-अलग स्थानों पर आ.ग लगी। जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बासिन में खड़े एक ट्रक में आ.ग लग गई। वहीं कुटुंब न्यायालय के पास एक पेड़ में भी अचानक आ.ग भड़क उठी।

इसके अलावा बिजली के ट्रांसफार्मरों में भी आ.ग लगने की घटना सामने आई। हालांकि आ.ग लगने का सटीक कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है।

दमकल की टीम ने समय रहते पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी जगहों पर आ.ग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इन घटनाओं में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

अधिकारियों ने दी जानकारी, जांच जारी

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, सूचना मिलते ही दमकल टीम को तुरंत रवाना किया गया था। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आ.ग को नियंत्रित किया। इस दौरान अग्निशमन दल प्रभारी विजय चतुर्वेदी, शरद मेश्राम और केशव यादव सहित पूरी टीम ने मिलकर स्थिति संभाली।

फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla