कलेक्टर और जिला दण्डाधिकारी ने साफ निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों के लिए वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य रहेगा। इस कदम का मकसद सड़क हदसों में कमी लाना और लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
कलेक्टर अभिजित सिंह ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारियों से इस नियम का सख्ती से पालन करवाएं। अब यह जिम्मेदारी विभाग प्रमुखों की होगी कि कोई भी कर्मचारी नियमों की अनदेखी न करे।
बताया जा रहा है कि यदि कोई कर्मचारी इन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। यानी अब नियम तोड़ना सीधा मुश्किल खड़ी कर सकता है।
इधर दुर्ग-भिलाई में ट्रैफिक पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुबह और शाम शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगातार चालान काटे जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कई लोग अब भी बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाते नजर आ रहे हैं।
अगर आप भी वाहन चलाते हैं, तो अब सतर्क हो जाइए। आपकी छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी बन सकती है। ऐसी ही लोकल अपडेट्स के लिए जुड़े रहें|
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

