विज्ञापन

दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: बेटे की एक गलती से शादी समारोह में जा रही मां की गई जान, आरोपी पर मामला दर्ज..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :दुर्ग जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। शादी समारोह में जा रही मां की जान उसी के बेटे की लापरवाही के चलते चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार, नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बोडेगांव निवासी 57 वर्षीय सनत्रीन बाई टंडन, 20 अप्रैल को अपने बेटे अनिल कुमार टंडन के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम मुडपार जा रही थीं। मां अपने बेटे की पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी हुई थीं।

दुर्ग सड़क हादसा – बेटे की लापरवाही से मां की मौत

बताया जा रहा है कि डोंगरिया मार्ग पर जोंगांस-चेलक के खेत के पास पहुंचते ही अनिल कुमार टंडन ने बाइक को तेज और लापरवाही से चलाया, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसी दौरान बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस हादसे में महिला सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिवारा ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद नंदिनी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में प्रथम दृष्टया चालक की लापरवाही सामने आने पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस और 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ऐसी घटनाएं हमें सावधान करती हैं कि सड़क पर जरा सी लापरवाही कितनी बड़ी त्रासदी बन सकती है। सुरक्षित चलें, अपने और अपनों का ख्याल रखें।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla