घटना दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र के वार्ड 44 लक्ष्मीनारायण नगर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय विक्रम सोना, जो ट्रांसपोर्ट नगर में हाइड्रा चलाने का काम करता था, का रविवार सुबह मोहल्ले के ही 60 वर्षीय मुरली उर्फ मुच्छू से विवाद हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल विक्रम को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौ*त हो गई।
सूचना मिलने पर खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुच्छू को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
घटना के बाद लक्ष्मीनारायण नगर में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले आरोपी के बेटे और विक्रम के बीच भी विवाद हुआ था, जिसके बाद रविवार को यह घटना सामने आई। हालांकि, घटना की असली वजह क्या है, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

