जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार दोपहर पौड़ी उपरोड़ा विकासखंड के पचरा गांव में हुई। गांव के 75 वर्षीय शिवनंदन सिंह का निधन होने के बाद स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी दौरान चिता से उठी चिंगारी तेज हवा के साथ उड़कर पास में स्थित उमेश सिंह के कच्चे मकान तक पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि मुक्तिधाम घर से काफी नजदीक है। तेज हवा और आंधी-तूफान के कारण चिंगारी सीधे घर तक पहुंची और धीरे-धीरे आ ग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ ही पलों में उमेश का घर धू-धू कर ज ल ने लगा।
हादसे के वक्त घर में उमेश और उनके दो बच्चे मौजूद थे, जिन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं उनकी पत्नी उस समय नहाने गई हुई थी। घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, जरूरी दस्तावेज और नकदी सहित पूरा सामान ज ल कर खाक हो गया।
घटना के बाद गांव के लोगों ने आ ग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और पूरा घर राख में बदल चुका था।
सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि अग्नि दुर्घटना में हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रावधान है और पीड़ित परिवार आवेदन कर सकता है। हालांकि आंधी-तूफान या बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में ही मुआवजे का प्रावधान लागू होता है।
इस घटना के बाद उमेश सिंह का परिवार गहरे संकट में आ गया है। सिर से छत छिन गई है और रोजमर्रा का सारा सामान भी खत्म हो चुका है। अब परिवार के सामने जीवन यापन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

