मामला भाठागांव इलाके का है, जहां 24-25 अप्रैल की दरमियानी रात एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। उस वक्त युवक कमरे में अकेला था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को एक सु-सा-इ-ड नोट मिला, जिसने इस पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया।
सुसाइड नोट में युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने लिखा कि वह पिछले 5 साल से एक लड़की के साथ रिश्ते में था, लेकिन उसके रहते भी वह 3-4 अन्य लड़कों से बात करती थी। कई बार पकड़ने के बावजूद वह बहाने बनाकर उसे मना लेती थी।
युवक ने अपने नोट में यह भी लिखा कि उसने कई बार उसे सुधारने का मौका दिया, लेकिन कोई बदलाव नहीं हुआ। उसने कहा कि इस बात के सबूत उसके मोबाइल में मौजूद हैं। अंत में उसने लिखा कि वह यह कदम उसे सबक सिखाने के लिए उठा रहा है।
युवक ने साफ तौर पर यह भी लिखा कि इस फैसले के लिए उसके परिवार का कोई दोष नहीं है और उन्हें इस मामले में शामिल न किया जाए।
घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही सुसाइड नोट और मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच रही है।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय कोमल वर्मा के रूप में हुई है, जो एयरपोर्ट में काम करता था। वह मूल रूप से बलौदा बाजार जिले के सुहेला थाना क्षेत्र के खपराडीह गांव का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ रायपुर में रहता था।परिजनों ने मामले में संबंधित लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है|
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

