विज्ञापन

एक ही परिवार पर सांप का कहर! बेटी को तीसरी बार सांप ने डंसा, सर्पदंश से पहले हो चुकी है पिता की मौत

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी सहारनपुर के एक स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 12वीं की एक छात्रा को सांप ने डंस लिया। हैरानी की बात यह है कि यह तीसरी बार है जब छात्रा सर्पदंश का शिकार हुई है।

जानकारी के मुताबिक, ननौता के मित्तरगढ़ रोड स्थित स्कूल में शनिवार करीब 11 बजे छात्रा लक्ष्मी मित्तल कक्षा से बाहर पानी पीने गई थी। इसी दौरान पास में रखी लकड़ियों के बीच छिपा सांप अचानक बाहर निकला और उसने छात्रा को डंस लिया।

सहारनपुर छात्रा सांप डंस मामला

घटना के बाद छात्रा घबरा गई और स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद शिक्षक तुरंत सक्रिय हुए और परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद छात्रा को तुरंत निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

यह घटना इसलिए भी लोगों को झकझोर रही है क्योंकि छात्रा को पहले भी दो बार सांप डंस चुका है। इतना ही नहीं, उसके पिता प्रवीण मित्तल की मौत भी सर्पदंश के कारण हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि स्कूल परिसर और आसपास साफ-सफाई और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम होने चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla