विज्ञापन

जंगल किनारे कार में शिक्षक-छात्रा आप-त्ति-जनक अवस्था में पकड़े गये! VIDEO वायरल, सरगुजा में मचा हड़कंप…कार्रवाई के बाद स्कूल से हटाया गया..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग,सरगुजा जिले में एक वायरल वीडियो ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जंगल किनारे कार में एक शिक्षक और कॉलेज छात्रा के साथ होने की घटना सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

बताया जा रहा है कि यह मामला बतौली थाना क्षेत्र का है, जहां एक स्कूल शिक्षक को छात्रा के साथ आप-त्ति-जनक स्थिति में देखा गया। दोनों जंगल किनारे खड़ी कार में मौजूद थे, तभी कुछ स्थानीय युवक वहां पहुंचे और उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

सरगुजा में शिक्षक और छात्रा का वायरल वीडियो, जांच के बाद कार्रवाई

वायरल वीडियो में देखा गया कि युवक लगातार छात्रा से चेहरा दिखाने और कार से बाहर आने के लिए कह रहे थे। इस दौरान छात्रा वीडियो बनाने का विरोध करती नजर आई। वहीं, वीडियो में यह भी सामने आया कि शिक्षक ने मामले को शांत करने के लिए पैसों का ऑफर भी दिया।

जानकारी के मुताबिक, संबंधित शिक्षक सुरेश जायसवाल बतौली के स्वामी आत्मानंद स्कूल में संविदा शिक्षक के रूप में पदस्थ है। घटना 20 अप्रैल की रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है, जब कुछ युवकों को जंगल किनारे खड़ी गाड़ी पर संदेह हुआ और वे वहां पहुंच गए।

जांच में यह भी सामने आया कि गाड़ी में शिक्षक संगठन से जुड़ा बोर्ड भी लगा हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद यह तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया, जिस पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी देखने को मिली।

इस मामले में भाजपा नेताओं ने आपत्ति जताते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की। इसके बाद सरगुजा डीईओ दिनेश झा ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक को स्कूल से हटा दिया और उन्हें उदयपुर बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक टीम भी बनाई गई है। इसमें बतौली और सीतापुर के बीईओ के साथ सेदम हाई स्कूल के प्रिंसिपल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक थाने में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla