वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ट्रेन की फर्श पर आराम से लेटा हुआ है। खास बात यह है कि उसने मच्छरों से बचने के लिए अपने आसपास पूरी मच्छरदानी लगा रखी है, मानो उसने ट्रेन के अंदर ही अपना छोटा सा बेडरूम बना लिया हो।
बताया जा रहा है कि यह मामला बिहार के दरभंगा स्टेशन का है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति मजाकिया अंदाज में कहता सुनाई देता है, “ई बिहार है भैया, यहां कुछ भी हो सकता है।”
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @foofaji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है कि बिहार बिगनर्स के लिए नहीं है। खबर लिखे जाने तक इस क्लिप को 3.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विडियो देखे -
वीडियो पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यहां टैलेंट की कोई कमी नहीं है, तो दूसरे ने कहा कि जहां मच्छरदानी लग गई, वहीं बेडरूम तैयार। वहीं एक अन्य यूजर ने इसे अलग ही लेवल का जुगाड़ बताया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

