यह मामला चीन के हेबेई प्रांत के झांगजियाकौ शहर का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले वांग तियानकिंग के लिए एक मामूली सिरदर्द जिंदगी का सबसे बड़ा रहस्य बनकर सामने आया।
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2011 में तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उनके दिमाग का CT स्कैन किया। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि उनके दिमाग के दाहिने हिस्से में गोली धंसी हुई थी।
डॉक्टरों ने जब वांग से पुराने हादसों के बारे में पूछा, तब 1988 की एक घटना सामने आई। वांग ने बताया कि वह उस समय टहल रहे थे, तभी उनके सिर पर तेज चीज आकर लगी थी। उन्हें लगा था कि किसी ने गुलेल से पत्थर मारा है।
चूंकि घाव छोटा था और ज्यादा खून भी नहीं निकला था, इसलिए उन्होंने साधारण मरहम-पट्टी करवाई और बात को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन बाद में पता चला कि वह पत्थर नहीं बल्कि गोली थी, जो खोपड़ी के अंदर तक पहुंच गई थी।
यह मामला मेडिकल साइंस के लिए भी एक बड़ी पहेली बन गया। डॉक्टरों के अनुसार गोली की रफ्तार इतनी कम थी कि वह दिमाग के बेहद संवेदनशील हिस्सों को नुकसान पहुंचाने के बजाय एक कोने में जाकर रुक गई।
किस्मत से गोली ऐसे हिस्से में फंसी रही, जहां किसी नर्व सिस्टम को नुकसान नहीं पहुंचा। लंबे समय तक धातु शरीर में रहने के बावजूद कोई गंभीर इन्फेक्शन भी नहीं फैला।
हालांकि डॉक्टरों ने यह भी माना कि अगर थोड़ी सी भी चूक होती, तो वांग हमेशा के लिए अपंग हो सकते थे।
रिपोर्ट के अनुसार, घंटों चली सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने गोली को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। अब वांग पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
यह मामला अब उन दुर्लभ घटनाओं में गिना जा रहा है, जहां एक व्यक्ति 23 साल तक सिर में गोली लेकर सामान्य जिंदगी जीता रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

