पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर मतगणना जारी है, जबकि एक सीट फालता पर 21 मई को वोटिंग होनी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा 157 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 92 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी आगे हैं, वहीं सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। पानीहाटी सीट से आरजी कर मामले की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।
जिस इलाके में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाई थी, वहां की चारों सीटों—झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम में भाजपा बढ़त में है।
काउंटिंग के बीच कोलकाता में टीएमसी ऑफिस के बाहर सुबह से सन्नाटा पसरा रहा। यहां कोई खास हलचल नजर नहीं आई। दूसरी तरफ भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और सांसद संजय जायसवाल समेत कई नेता पहुंच चुके हैं।
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में काउंटिंग शुरू होते ही जश्न की तैयारी दिखने लगी। यहां कार्यकर्ताओं ने पूरी और जलेबी बनानी शुरू कर दी।
चेन्नई में डीएमके कार्यालय के बाहर जश्न जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और सीएम स्टालिन के समर्थन में नारे लगाए।
चुनाव प्रचार के दौरान भी कई खास नजारे चर्चा में रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में झालमुड़ी खाई, राहुल गांधी केरल में साइकिल चलाते नजर आए। ममता बनर्जी सब्जी खरीदते दिखीं, वहीं मोदी ने नाव चलाने वाले को गले लगाया।
तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। एक्टर विजय की पार्टी TVK सबसे आगे निकलती दिख रही है। 234 सीटों में से 104 पर TVK बढ़त में है। AIADMK दूसरे नंबर पर है, जबकि सत्ताधारी DMK तीसरे स्थान पर खिसक गई है। मुख्यमंत्री स्टालिन अपनी कोलाथुर सीट से पीछे चल रहे हैं।
केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF बढ़त बनाए हुए है। 140 सीटों में UDF 89 सीटों पर आगे है, जबकि LDF 47 सीटों पर बढ़त में है।
असम में भाजपा की स्थिति मजबूत दिख रही है। 126 सीटों में से भाजपा 95 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

