विज्ञापन

BREAKING : महंगाई का डबल झटका? अमूल दूध ₹2 महंगा, RBI गवर्नर बोले- कच्चा तेल बढ़ा तो पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ सकते हैं!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देश में महंगाई को लेकर लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। एक तरफ अमूल ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं, तो दूसरी तरफ RBI गवर्नर के बयान ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर लोगों की टेंशन बढ़ा दी है।

अमूल ने बुधवार को अपने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी। नई कीमतें गुरुवार से पूरे देश में लागू होंगी। गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के मुताबिक, अमूल के कई प्रमुख वेरिएंट और पैक अब महंगे दाम पर मिलेंगे।

अमूल दूध महंगा होने और पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ने की आशंका से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर

कंपनी के अनुसार यह बढ़ोतरी करीब 2.5% से 3.5% के बीच है। मई 2025 के बाद पहली बार दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। अमूल ने कहा कि पशु आहार, पैकेजिंग और ईंधन की लागत लगातार बढ़ रही थी, जिसके चलते यह फैसला लेना पड़ा।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने यह भी बताया कि दूध देने वाले किसानों को ज्यादा भुगतान किया जा रहा है। किसानों के लिए खरीद कीमत में 30 रुपए प्रति किलो फैट की बढ़ोतरी की गई है, ताकि उन्हें बेहतर कीमत मिल सके।

इधर, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी को लेकर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बड़ा बयान दिया है।

स्विट्जरलैंड में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस में RBI गवर्नर ने कहा कि अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो सरकार को कीमतों में हुई बढ़ोतरी का कुछ बोझ ग्राहकों पर डालना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी ईंधन रिटेलर फिलहाल कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों का असर खुद उठा रहे हैं।

RBI गवर्नर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही तेल और गैस की खपत कम करने की अपील कर चुके हैं। साथ ही सोना खरीदने को लेकर भी कुछ समय इंतजार करने की सलाह दी गई थी, ताकि देश का विदेशी मुद्रा भंडार सुरक्षित रखा जा सके।

सरकार ने हाल ही में सोने पर लगने वाली ड्यूटी भी बढ़ाई है। माना जा रहा है कि आयात कम करने के लिए आगे भी कुछ और कदम उठाए जा सकते हैं।

महंगाई के आंकड़ों की बात करें तो अप्रैल 2026 में भारत की महंगाई दर 3.48% रही, जो मार्च के 3.40% से थोड़ी ज्यादा थी। हालांकि यह अनुमान से कम रही, क्योंकि सरकार ने तेल की बढ़ी कीमतों का असर सीधे आम लोगों तक नहीं पहुंचने दिया।

लेकिन मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से आने वाले समय में महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सप्लाई चेन पर भी इसका असर पड़ने लगा है।

RBI गवर्नर ने यह भी साफ कहा कि सिर्फ ब्याज दरों के सहारे महंगाई को कंट्रोल करना आसान नहीं होगा। ऐसे समय में सरकार और RBI को मिलकर काम करना पड़ेगा।

ऐसी ही जरूरी और काम की खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। आपके शहर और देश से जुड़ी हर बड़ी अपडेट हम लगातार पहुंचाते रहेंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla