विज्ञापन

दुल्हन को नहीं पसंद आई ससुराल की साड़ी! कर दिया शादी से इंकार, हाईवोल्टेज ड्रामें के बाद लौट गयी बारात..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से शादी समारोह के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुराल पक्ष की ओर से लाई गई साड़ी पसंद नहीं आने पर दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि विवाद के बाद बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई।

जानकारी के अनुसार दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा गांव निवासी अजय गोंड की बेटी कुमारी निकी की शादी सहतवार थाना क्षेत्र के महादनपुर गांव के रहने वाले पवन गोंड के बेटे विशाल गोंड से तय हुई थी।

साड़ी विवाद में टूटी शादी

निर्धारित कार्यक्रम के तहत 11 मई को रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित पंचरुख देवी मंदिर में दोनों पक्ष शादी के लिए पहुंचे थे। मंदिर परिसर में विवाह कार्यक्रम चल रहा था, तभी दुल्हन को ससुराल पक्ष की ओर से लाई गई साड़ी पसंद नहीं आई। इसी बात पर उसने शादी करने से मना कर दिया।

बताया गया कि इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ा कि कहासुनी के बाद मारपीट की स्थिति बन गई। इस दौरान दुल्हन के भाई जीत नाथ गोंड, उसकी मां उमरावती देवी और एक अन्य महिला लक्ष्मी देवी घायल हो गईं।

घटना के बाद माहौल पूरी तरह बिगड़ गया और आखिरकार बारात बिना शादी के ही लौट गई।

पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी के मुताबिक वधू पक्ष की शिकायत पर दूल्हे विशाल गोंड समेत पवन, मनोज, हरेराम और चार से छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla