विज्ञापन

दुर्ग-तेज रफ्तार हाईवा का कहर! ड्यूटी में लगे भारतमाला प्रोजेक्ट कर्मचारी को कुचला, मौके पर ही तोड़ दिया दम..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई के पास उतई इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। ड्यूटी पर तैनात एक युवक को तेज रफ्तार हाईवा ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौ-त हो गई।

यह घटना 30 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। उस समय भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत सड़क निर्माण का काम जारी था और कर्मचारी अपनी ड्यूटी में लगे हुए थे। इसी दौरान गाड़ी एंट्री ऑपरेटर के रूप में काम कर रहे विजय बघेल खोपली रोड पर सड़क किनारे खड़े थे। तभी अचानक तेज रफ्तार में आ रहे हाईवा ने उन्हें जोरदार ट-क्क-र मार दी।

हाईवा की टक्कर से कर्मचारी की मौत | उतई सड़क हादसा भिलाई

बताया जा रहा है कि हाईवा क्रमांक CG07CD1808 को रुपेश ठाकुर चला रहा था। वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और लापरवाही के चलते चालक नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विजय ने मौके पर ही दम तो-ड़ दिया।

मृतक के बड़े भाई दुर्गेश बघेल ने बताया कि विजय अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से कर रहा था और उसकी कोई गलती नहीं थी। घटना की जानकारी उन्हें फोन पर मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का यह भी आरोप है कि भारतमाला प्रोजेक्ट में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। मौके पर न तो स्पीड कंट्रोल के उपाय हैं, न ही पर्याप्त संकेत बोर्ड या निगरानी व्यवस्था, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

हादसे के बाद एसएमएस कंपनी के एचआर मैनेजर ने मृतक के परिवार को तत्काल 2 लाख रुपए की सहायता दी है और 5 लाख रुपए अतिरिक्त देने का वादा किया है। साथ ही बीमा राशि भी जल्द देने की बात कही गई है।

                                                   

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla