जानकारी के मुताबिक पीड़िता (28) एक निजी कंपनी में काम करती है। उसकी पहचान पहले से हर्ष शर्मा नाम के युवक से थी। युवती ने पहले भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने स्नैपचैट पर मैसेज कर शादी की बात कही। उसने कहा कि अगर केस वापस ले लिया जाए तो उसके घरवाले शादी के लिए तैयार हो जाएंगे। इसी बात को लेकर 26 अप्रैल को दोनों की मुलाकात सूर्या मॉल में हुई थी।
बताया गया कि इस दौरान पीड़िता ने बातचीत का वीडियो चुपके से रिकॉर्ड कर लिया था। आरोपी के भरोसे के बाद युवती केस खत्म करने के लिए तैयार हो गई थी।
इसके बाद 3 मई की शाम दोनों नेहरू नगर पार्क में मिले। वहां दोनों एक-दूसरे का मोबाइल देखने लगे। इसी दौरान आरोपी की नजर वीडियो पर पड़ गई। वीडियो देखते ही वह गुस्से में आ गया।
आरोप है कि हर्ष युवती को कार में बैठाकर सेक्टर-9 मंदिर के पास ले गया और वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाने लगा। जब युवती ने वीडियो हटाने से इंकार किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। बाद में उसे सेक्टर-9 चौक के पास छोड़कर चला गया।
फिलहाल भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



