विज्ञापन

भिलाई में मकान के अंदर चल रहा था जुए का खेल, पुलिस की रेड में 5 पकड़ाए; लाखों की कार-बाइक और कैश जब्त

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के खुर्सीपार इलाके में एक मकान के अंदर चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की रेड के दौरान मौके से 5 लोगों को पकड़ा गया। इस कार्रवाई में नगदी, कार, बाइक और मोबाइल समेत करीब 16 लाख 70 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

जानकारी के मुताबिक खुर्सीपार थाना पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सड़क एवेन्यू क्वार्टर नंबर-6 स्थित एक मकान में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां कुछ लोग पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

भिलाई में जुए के फड़ पर पुलिस रेड, लाखों की कार-बाइक और कैश जब्त

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मकान के अंदर पांच लोग जुआ खेलते मिले। इसके बाद सभी को पकड़कर कार्रवाई की गई।

मौके से पुलिस ने 92 हजार 615 रुपए नकद, 52 पत्ती के दो ताश के गड्डे, दो कार, दो बाइक और कई मोबाइल फोन जब्त किए। इसके अलावा प्लास्टिक की कुर्सियां, टेबल और जुआ फड़ में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान भी बरामद किया गया। जब्त वाहनों की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जानकी रमैया (60), जितेंद्र सिंह (58), अशोक कुमार सोनी (45), मोहम्मद अनीस (51) और रवि कुमार (50) शामिल हैं। सभी आरोपी भिलाई और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं।

वहीं दूसरी ओर छावनी थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। कसाई मोहल्ला नाला के पास खुले स्थान पर जुआ खेल रहे 7 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 52 पत्ती ताश और 1200 रुपए नकद बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों में दानिश कुरैशी, विरेन्दर चौहान, मोहम्मद चांद, मोहम्मद जाफर, रितिक कोलते, रेहान हुसैन और शेख अफरोज शामिल हैं। सभी आरोपी भिलाई के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla