विज्ञापन

भिलाई में सुबह 4 बजे पुलिस का बड़ा एक्शन! 500 घरों और 200 ट्रक-ट्रेलरों की जांच, 7 संदिग्ध बाइक जब्त..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में तड़के पुलिस का बड़ा सर्च अभियान

भिलाई के खुर्सीपार इलाके में सोमवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब दुर्ग पुलिस ने तड़के 4 बजे बड़ा सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की। यह कार्रवाई सुबह 9 बजे तक लगातार चलती रही।

इस दौरान पुलिस ने करीब 500 मकानों और 200 ट्रक-ट्रेलरों की जांच की। अभियान में 7 संदिग्ध मोटरसाइकिल जब्त की गईं, जबकि 3 लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है।


भिलाई खुर्सीपार पुलिस सर्च ऑपरेशन

100 से ज्यादा जवानों के साथ मैदान में उतरी पुलिस

पुलिस के मुताबिक जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया। उनके साथ नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी और 100 से ज्यादा पुलिस जवान मौजूद रहे।

इन इलाकों में हुई ताबड़तोड़ जांच

पुलिस टीम ने खुर्सीपार के डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, शिवाजी नगर, अटल आवास देवार बस्ती, मछली मार्केट और ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में अलग-अलग टीम बनाकर जांच की।

सुबह-सुबह इतनी बड़ी पुलिस कार्रवाई देखकर इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। कई जगह लोगों की भीड़ भी जुटी रही।

वाहनों की डिक्की से दस्तावेज तक खंगाले

अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की डिक्की चेक की गई। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े ट्रक और ट्रेलरों के ड्राइवरों और क्लीनरों के लाइसेंस, वाहन के दस्तावेज और आधार कार्ड की भी जांच की गई।

पुलिस ने खास तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध गतिविधियों और धारदार हथियार रखने वालों पर नजर रखी।

3 लोगों से पूछताछ जारी

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 संदिग्ध बाइक जब्त की हैं। इसके अलावा 3 लोगों को पूछताछ के लिए खुर्सीपार थाना लाया गया है।

पुलिस का कहना है कि सभी से पूछताछ जारी है और जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

लोगों से भी मांगी गई मदद

अभियान के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। नागरिकों को समझाइश दी गई कि अगर इलाके में कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि दिखाई दे तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

भिलाई-दुर्ग की ऐसी ही हर बड़ी और भरोसेमंद लोकल खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहें।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla