मामला सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर गार्डन के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय युवक ने अचानक खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आ-ग लगा ली। घटना भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। युवक की पहचान सूरज के रूप में हुई है।
डॉक्टरों के अनुसार युवक 50 फीसदी से ज्यादा झु-ल-स गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। युवक ने ऐसा कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण फिलहाल सामने नहीं आ पाया है। पुलिस परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।
सुपेला पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
जीवन में किसी भी तरह का मानसिक तनाव या कठिन परिस्थिति आने पर अकेले न रहें। अपने करीबी लोगों और भरोसेमंद सहायता संसाधनों से संपर्क जरूर करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



